भरतपुर।रूपवास: शहर के धौलपुर बाईपास पर ग्वालियर जाते समय उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा श्रीभान सिंह राजावत की कोठी पर 30 मिनट रुके। जहा उन्होंने पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंसीवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री भानुप्रताप सिंह राजावत, अध्यक्ष खजान सिंह, चंद्रमोहन शर्मा, बंटी अंबेश, एन अल कर्दम, जिला उपाध्यक्ष सरपंच ओमप्रकाश खरका, कौशू पहलवान, पार्षद नीरज कुमार सत्तू गौड़, नवीन दुबे, विवेक गुप्ता, अभिषेक अरोड़ा व दिशान्त गोयल आदि से मुलाकात की। तथा क्षेत्र की जन समस्याओं की जानकारी लेकर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान लोगो ने ज्ञापन देकर उपमुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। वही मौके पर मौजूद अधिकारियों से भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ दिलाने के निर्देश दिये। पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल ने उपमुख्यमंत्री का चांदी का मुकुट, साफा व माला पहनाकर एवं राधा कृष्ण की तस्वीर भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इसके बाद लोगों ने सरकारी अस्पताल में रिक्त पदों पर चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ लगाने, रुदावल बयाना व बसेड़ी बाड़ी जगनेर मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन कराने, जर्जर सड़को को बनवाने व पेचवर्क के कार्य करवाने, सरकारी कॉलेज में आचार्य, बाबू, लेखाकार, सहायक कर्मचारी लगाने, थाने पर नफरी बढ़ाने, पुराने थाने में चौकी खुलवाने, सिरसोन्दा रोड स्थित नट बस्ती के लोगो ने शहर में हुई ज्वेलर्स पर फायरिंग व लूट की घटना में निर्दोषों बच्चों को फंसाने की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग व गंगामन्दिर के खेत में पेयजलापूर्ति के लिए आकाशीय टँकी बनवाकर वार्ड 16, 17 व 18 में जमीनी पाइप लाइन डलवाने की मांग को लेकर को लेकर ज्ञापन सौंपा
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.