संतकबीरनगर, अखिलेश यादव – विकासखंड हैंसर बाजार के अंतर्गत घोरांग गाँव में मंगलवार को “ग्राम चौपाल” का आयोजन किया गया, जिसमें धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार, और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और विभिन्न योजनाओं पर उनकी प्रतिक्रिया ली। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ सामने रखीं, जिन पर डीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि “गांव की समस्या, गांव में समाधान” के सिद्धांत पर कार्य किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उनके दरवाजे पर मिल सके। पेयजल, सड़क, नाली, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मुद्दों पर फीडबैक लिया गया।
कार्यक्रम में लेखपाल, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम आदि की कार्यप्रणाली पर भी ग्रामीणों की राय ली गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिकारी गाँवों में जाकर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें।
इस मौके पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.