विधानसभा क्षेत्र 314 – समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव के नेतृत्व में रविवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बूथ, सेक्टर, जोन स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था। मंच से अपने संबोधन में प्रभुनाथ यादव ने कहा कि “समाजवादी पार्टी की असली ताक़त उसके कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती की नींव बूथ स्तर पर रखी जाती है। जब कार्यकर्ता सक्रिय होंगे, तभी समाजवादी विचारधारा हर गाँव, हर मोहल्ले तक पहुंचेगी।”
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने “जय समाजवाद” के नारों से माहौल को जीवंत बना दिया। फूल-मालाओं के साथ अतिथियों व पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।
(संवाददाता-अखिलेश यादव, जन भारत TV)
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.