ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने दल में शामिल कर लिया है। आईपीएल और दोनों फ्रेंचाइज़ी ने गुरुवार को इस ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि की।
34 वर्षीय शार्दुल ठाकुर, जो तेज गेंदबाज़ी और निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं| अब अपने होम टीम मुंबई इंडियंस की जर्सी में नज़र आएंगे। ठाकुर ने अब तक 105 आईपीएल मैचों में 107 विकेट लिए हैं और 68 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है।
आईपीएल 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया था, जहाँ उन्होंने 10 मुकाबले खेले।
हाल ही में ठाकुर मुंबई रणजी टीम की कप्तानी कर रहे हैं और इंग्लैंड में हुई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भी भारत के लिए खेले।
उनका आखिरी वनडे अक्टूबर 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ और आखिरी टी20 मैच फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था।
शार्दुल इससे पहले CSK, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, KKR और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं। आईपीएल 2025 नीलामी में उन्हें कोई टीम नहीं खरीद पाई थी, जिसके बाद उन्होंने इंग्लिश काउंटी टीम एसेक्स से करार किया था। हालांकि, उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट में यह क्लॉज जोड़ा था कि अगर आईपीएल में मौका मिले तो वे तुरंत वापसी कर सकें — और अब वे अपने गृहनगर मुंबई की टीम में लौट आए हैं।
गुजरात टाईटन्स के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफाने रदरफोर्ड भी 2.6 करोड़ रुपये की कैश डील मे मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 खेलेंगे

Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.