भारतीय टीम जिस स्थिति मे है, वह बेहद निराशाजनक है| कोलकाता मे साउथ अफ्रीका से पहला मैच हारने के बाद,
भारतीय टीम WTC रैंकिंग में चौथे पायदान पर खिसक गई है|
साउथ अफ्रीका सीरीज का दूसरा मैच जो कि, असम गुवाहाटी के बारस्परा स्टेडियम मे खेला जा रहा है |
जिसमे शुभमन गिल की गैरमौजूदगी मे ऋषभ पंत को कप्तानी का अवसर मिला|
पंत भारत के 38 वें टेस्ट कैप्टन हैं और धोनी के बाद दूसरे विकेटकीपर टेस्ट कैप्टन हैं|
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और फैसला काफी हद तक उचित साबित हुआ|
पहला और दूसरा सेशन मूलरूप से अफ्रीका के नाम गया जहां अफ्रीका ने दो विकेट जोड़कर बहटरीन रन बनाए|
अंतिम और महत्वपूर्ण सेशन मे भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार विकेट झटके|
जिसमे कुलदीप यादव ने 3 विकेट जडेजा, बुमराह और सिराज को 1-1 विकेट नसीब हुआ|
बुमराह ने पहले ही सेशन मे ऐडन मार्करम को बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया था |
गुवाहाटी टेस्ट मे अनोखा वाकिया जहां टेस्ट मैच मे प्रायः खेल प्रारंभ होने के बाद पहले लंच ब्रेक होता है फिर टी ब्रेक होता है|
लेकिन भारत साउथ अफ्रीका के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पहले टी और फिर लंच ब्रेक हुआ |
पहले दिन के स्टम्प तक साउथ अफ्रीका 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाकर खेल रही है |

ऋषभ पंत कप्तान के रूप में
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.