महुली (संत कबीर नगर)। संवाददाता – अखिलेश यादव

थाना महुली पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन अवैध असलहे, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

थाना अध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि शनिवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश मैनसिर तिराहे के रास्ते खलीलाबाद की ओर अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मैनसिर चौराहे पर घेराबंदी की। कुछ देर में दो मोटरसाइकिलों पर तीन युवक आते दिखे, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान इस प्रकार हुई:

रंजीत उर्फ धीरज पुत्र रामअवध, निवासी परमेश्वरपुर, थाना हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। इसके पास से .32 बोर की देसी पिस्टल और दो मोबाइल फोन (एक की-पैड और एक एंड्रॉइड) बरामद हुआ।

अंकित उर्फ सूरज पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सरैया, थाना हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। इसके पास से 12 बोर का एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक एंड्रॉइड मोबाइल मिला।

आकाश अग्रहरी पुत्र बालकिशुन अग्रहरी, निवासी चेचुवापुर, थाना हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। इसके पास से 12 बोर का एक जिंदा कारतूस और एक एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। दोनों मोटरसाइकिलें भी वैध कागजात न होने के कारण सीज कर दी गई हैं।

थाना अध्यक्ष रजनीश राय के अनुसार, आगे की पूछताछ जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी असलहे कहां से लाए और इन्हें किनके पास पहुंचाना था।


Discover more from Jan Bharat TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By admin

Leave a Reply

SiteLock