संवाददाता : लेखेन्द्र सिंह बंशीवा

भरतपुर(राजस्थान): की राजनीति में सांसद निधि को लेकर बड़ा धमाका हुआ है। गृह मंत्री बेढम ने संजना जाटव, राहुल कस्वां और ओला पर फंड हरियाणा भेजने का आरोप लगाया, तो संजना ने पलटवार कर भाजपा के दिग्गजों की लिस्ट खोल दी। अब सस्पेंस गहरा गया है कि क्या विकास की इस जंग में जनता का पैसा ‘अपनों’ के बजाय ‘पड़ोसियों’ पर लुटाया जा रहा है?

राजस्थान में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के कांग्रेस के तीन सांसदों के खिलाफ दिए गए बयान से सियासी टेंपरेचर चढ़ा हुआ है। बेढम ने अपने आरोपों में तीन कांग्रेस सांसदों पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमपीएलएडीएस) का राजनीतिक हितों के लिए दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए दावा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लिए निर्धारित धनराशि को यह सांसद हरियाणा में खर्च कर रहे हैं। इधर, मंगलवार को कांग्रेस की भरतपुर सांसद संजना जाटव ने बीजेपी पर इसका पलट वार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद भी राजस्थान से बाहर दूसरे राज्यों को पैसा दे चुके हैं।

महिला सांसद ने बीजेपी के इन सांसदों के गिनाए नाम

गृह राज्य मंत्री के आरोप के बाद राजस्थान की सियासत में जमकर हलचल मची हुई है। इधर, मंगलवार को भरतपुर की सांसद संजना जाटव ने इसका पलटवार जवाब दिया है। उन्होंने बीजेपी के सांसदों का नाम गिनाते हुए कहा कि तीन सांसदों ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर उत्तर प्रदेश में सांसद निधि के तहत पैसे दिए हैं। इसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री और राजस्थान से राज्यसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू, राजेंद्र गहलोत और चुन्नीलाल गरासिया का नाम गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने पंजाब में, राजेंद्र गहलोत और चुन्नीलाल गरासिया ने भी उत्तर प्रदेश में सांसद निधि के पैसे दिए हैं।

जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेसी सांसदों पर यह लगाया था आरोप

राज्य के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस के तीन सांसदों पर सांसद निधि के पैसे का राजस्थान से बाहर खर्च करने का आरोप लगाया। इनमें कांग्रेस की भरतपुर सांसद संजना जाटव, चूरू के राहुल कस्वां और झुंझुनू सांसद बृजेंद्र सिंह ओला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सांसदों ने केवल यह केंद्रीय नेतृत्व को खुश करने के लिए किया। उन्होंने आरोप लगाया कि संजना जाटव ने 45 लाख रुपए, राहुल कस्वां ने 50 लाख और बृजेंद्र सिंह ओला ने 25 लाख रुपए कैथल में विकास कार्यों के लिए आवंटित किए हैं। जबकि तीनों सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र भरतपुर, चूरू और झुंझुनू में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं।


Discover more from Jan Bharat TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By admin

Leave a Reply

SiteLock