बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती नज़र आ रही हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर ही उनके खिलाफ दो अलग-अलग राज्यों – उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र – में केस दर्ज किए गए हैं।
तेजस्वी यादव पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपमानजनक कार्टून पोस्ट साझा किया था। इस कार्टून में मोदी की गया रैली को “जुमलों की दुकान” बताया गया था।
यूपी के अलावा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से बीजेपी विधायक मिलिंद रामजी नरोटे की शिकायत पर भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह पोस्ट प्रधानमंत्री के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला है और इससे समाज में गलत संदेश गया।
इस पूरे मामले के बाद तेजस्वी यादव की राजनीतिक मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस विवाद पर उनकी तरफ़ से क्या सफाई दी जाती है।
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.