भारत की महिला टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मुकाबले ने महिला क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 49.5 ओवर में 338 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से फीबी लिचफील्ड ने सबसे ज्यादा 119 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 3 छक्के शामिल थे। एलिसे पेरी ने 77 रन और एश्ले गार्डनर ने 63 रन की तेज़तर्रार पारी खेली। भारतीय गेंदबाज़ों में क्रांति गौड़, राधा यादव और श्री चरणी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए विकेट चटकाए और रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा।
338 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। शफाली वर्मा ने तेज़ 10 रन बनाए जबकि स्मृति मंधाना ने 24 रनों का योगदान दिया। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को मज़बूती दी।
जेमिमा ने 134 गेंदों में नाबाद 127 रन की शतकीय पारी खेली, वहीं हरमनप्रीत कौर ने 88 गेंदों में 89 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंतिम पलों में अमनजोत कौर और जेमिमा ने मिलकर भारत को शानदार जीत दिलाई।
यह जीत भारतीय टीम की मानसिक मज़बूती और बल्लेबाज़ी क्षमता का सबूत है। सोशल मीडिया पर इस जीत की जमकर चर्चा हो रही है, और क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले को महिला क्रिकेट का स्वर्णिम पल मान रहे हैं।
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.