पटना : बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ, जब नीतीश कुमार ने दसवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नई एनडीए सरकार के गठन के साथ, बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
एनडीए सरकार में बीजेपी से मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, संजय टाइगर, रमा निषाद, नारायण शाह, सुरेंद्र मेहता, लखेंद्र पासवान, अरुण शंकर प्रसाद और प्रमोद चंद्रवंशी को मंत्री पद मिला है।
इसके अलावा एलजेपी (रामविलास) से सुनील कुमार और संजय कुमार सिंह, ‘हम’ पार्टी से संतोष कुमार सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
पटना का गांधी मैदान भव्य शपथ ग्रहण समारोह का केंद्र बना, जहां सुबह 11:30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।
बिहार विधानसभा चुनावों में भारी जीत के बाद बनी इस नई सरकार के शपथ ग्रहण को राज्य की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.