भारतीय क्रिकेट की बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे T20 मैच मे इतिहास रच दिया है|

पिछली तीन पारियों मे फ्लॉप शो के बाद मंधाना ने विस्फोटक 48 गेंदों पर 80 रन बनाए , और इसी के साथ 281 पारियों मे सबसे तेज 10000 रन का लक्ष्य भी पूरा कर लिया| स्मृति मिथाली राज के बाद मात्र दूसरी ऐसियन बल्लेबाज हैं|

शेफाली का कहर: जहां हम स्मृति मंधाना की बात कर रहे है वही युवा बल्लेबाज शेफाली ने वर्तमान श्रीलंका सीरीज मे लगातार 3 अर्धशतक लगाए हैं| जब शेफाली बल्लेबाजी करती है तो गेंदबाज डरते हैं| शेफाली इस सीरीज के दौरान अब तक 236 रन बना चुकी है जबकि एक मैच अभी शेष है|

ऋचा की रफ्तार: ऋचा घोष की बैटिंग देखर लगता है शुबमन गिल को घोस से कोचिंग लेनी चाहिए| रिच ने चौथे t20i मैच मे 250 की स्ट्राइक रेट से 16 गेंदों मे नाबाद 40 रन ठोंक दिए|

परिणाम यह हुआ की भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए अपना t20 का सबसे बड़ा स्कोर 221 रन बना दिया और श्रीलंका को 30 रन से हराकर सीरीज मे 4-0 से बढ़त बना ली है|

https://x.com/BCCIWomen/status/2005498490626224217?s=20


Discover more from Jan Bharat TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Ashutosh Sankritya

Ashutosh Mishra, who is known by the name Ashutosh Sankritya, is a versatile sports anchor, commentator, and poet. He was born on August 9, 2005, in Sitapur, India. His interests include: Sports Anchoring, Match Analysis, Content Writing, Graphics Designing, Content Creation,

Leave a Reply

SiteLock