भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गौतम गंभीर पर चल रहे संसय पर चुप्पी तोड़ी है|
गौतम गंभीर को लेकर फैली अफवाहों पर BCCI का बड़ा बयान
देवजीत सैकिया और राजीव शुक्ल ने किया खंडन
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर अब BCCI ने साफ़ रुख अपनाया है।
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने स्पष्ट किया है कि गौतम गंभीर को न तो टेस्ट टीम की कोचिंग से हटाया गया है और न ही उनकी नियमित अवधि में किसी तरह की कटौती की गई है।
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेज़ी से फैलने लगी थी कि गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठाए जा रहे हैं और उन्हें पद से हटाया जा सकता है।
लेकिन BCCI अधिकारियों ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।
राजीव शुक्ल ने कहा कि
“टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर चल रही बातें केवल अफवाहें हैं।”
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.