India Pakistan T20 WC 2026 को लेकर भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर चल रहा विवाद अब सुलझने की दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है। रविवार को लाहौर में आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ खेलने के लिए सहमति जता दी है, लेकिन इसके साथ ही उसने तीन बड़ी शर्तें भी सामने रखी हैं। PCB का कहना है कि इन मांगों पर सहमति बनने के बाद ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर अंतिम फैसला लिया जाना चाहिए।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तीन प्रमुख मांगें:
पहली मांग – ज्यादा रेवेन्यू
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से ज्यादा रेवेन्यू की मांग की है। PCB का तर्क है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण होता है और इससे वर्ल्ड बॉडी को भारी कमाई होती है।
दूसरी मांग – बाइलेटरल क्रिकेट की वापसी
PCB ने भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से बंद पड़ी बाइलेटरल क्रिकेट सीरीज़ को दोबारा शुरू करने की मांग रखी है।
तीसरी मांग – खेल भावना का संदेश
PCB की तीसरी मांग यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं, ताकि खेल भावना और सकारात्मक संदेश दिया जा सके।

आईसीसी के फैसले पर टिकी निगाहें:
अब इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला आईसीसी को लेना है। क्रिकेट फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इन शर्तों पर सहमति बन पाएगी या फिर भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर विवाद आगे भी जारी रहेगा।क्योंकि India Pakistan T20 WC 2026 का मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।यह मुकाबला टूर्नामेंट के शेड्यूल और आयोजन को लेकर काफी अहम माना जा रहा है।


Discover more from Jan Bharat TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By admin

Leave a Reply

SiteLock