भरतपुर।नदबई (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल):अनाज मंडी में सरकारी लेब पर हो रही अनियमितताओं, भ्रष्टाचार एवं किसानों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में आज बड़ी संख्या में किसानों एवं युवाओं ने अनाज मंडी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
प्रदर्शन का नेतृत्व गुलवीर फौजदार करीली (जिला सह प्रभारी, भरतपुर – RLP) भीम आर्मी सामाजिक संगठन प्रदेश अध्यक्ष सुमित अम्बेश ने किया।
मोके पर नदबई तहसीलदार तरुण कुमार ने आकर ज्ञापन लिया जिसमे किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में कार्यरत कर्मचारी अपनी मनमानी करते हुए किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रखते हैं, जबकि “जुगाड़” के आधार पर कुछ लोगों का कार्य पहले किया जाता है, जिससे आम किसान परेशान हो रहे हैं।
किसानों ने यह भी बताया कि विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है, जो बेहद निंदनीय है और किसानों के सम्मान के खिलाफ है।
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और किसानों ने अपनी मांगों को स्पष्ट रूप से रखते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
भीम आर्मी सामाजिक संगठन ने
किसानों की प्रमुख मांगें:
संबंधित कर्मचारी येदवीर एवं उसके सहयोगियों को तुरंत हटाया जाए
किसानों के बीच आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए
नए एवं निष्पक्ष कर्मचारियों की तत्काल नियुक्ति की जाए
इस अवसर पर गुलवीर फौजदार ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में सुमित अम्बेश ने बताया की बड़ी संख्या में किसान एवं युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर किसानों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।
और हाल ही मे हुई बारिश से किसानो की फसलों का नुकसान हुआ है जिसको लेकर उचित मुआवजा देने की बात कही
इस मोके पर विनोद मांझी, योगेंद्र, किशनलाल जाटव, राकेश, गज्जू खांगरी, अजनेश चौधरी, रविंद्र, मोहनसिंह केसरा, सहित सेकड़ो की संख्या मे किसान मजदूर मौजूद रहे।


Discover more from Jan Bharat TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By admin

Leave a Reply

SiteLock