सीवान/चैनपुर:
एलपीजी गैस वितरण प्रणाली पर एक गंभीर सवाल तब खड़ा हो गया जब एक उपभोक्ता के नाम पर बिना बुकिंग के सिलेंडर डिलीवरी दर्ज कर दी गई। मामला चैनपुर, सीवान स्थित देवेश इंडेन सर्विस से जुड़ा बताया जा रहा है।
उपभोक्ता रोहित पांडेय, जो कि एक पत्रकार भी हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके घर पर ताला लगा होने के बावजूद सिस्टम में गैस सिलेंडर की डिलीवरी दिखा दी गई। इतना ही नहीं, जारी किए गए बिल में ₹1011 नकद भुगतान भी दर्ज किया गया है, जबकि उन्होंने कोई भुगतान नहीं किया।
रोहित पांडेय के अनुसार, उनकी पूरी परिवार पिछले करीब तीन महीनों से आउट ऑफ स्टेशन है और घर पर लगातार ताला लगा हुआ है। ऐसे में बिना किसी बुकिंग के उनके नाम पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी दिखाना और नकद भुगतान दर्ज करना पूरे मामले को और भी संदिग्ध बनाता है।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन बिना उचित जांच के शिकायत को “resolved” (निस्तारित) दिखा दिया गया। इससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम ने गैस वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपभोक्ता ने मांग की है कि:
डिलीवरी का प्रमाण (OTP/हस्ताक्षर/प्राप्तकर्ता विवरण) उपलब्ध कराया जाए
गलत डिलीवरी एंट्री को सिस्टम से हटाया जाए
संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
मामले को लेकर उपभोक्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी आवाज उठाई है और पेट्रोलियम मंत्रालय तथा इंडियन ऑयल से हस्तक्षेप की मांग की है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस प्रकार की अनियमितताओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आम उपभोक्ताओं का भरोसा गैस वितरण प्रणाली से कमजोर हो सकता है।


Discover more from Jan Bharat TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By admin

Leave a Reply

SiteLock