भरतपुर ( लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) : जिले के आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर डहरा और पहरसर गांव के बीच हाईवे किनारे खड़े हुए एक डंपर में कार के टकराने से कार सवार दम्पति में से पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एयरबैग खुलने से पति की जान तो बच गई लेकिन वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार मौलौनी गांव निवासी पूजा अपने पति गौरव के साथ निजी हॉस्पिटल में अपने पैर का प्लास्टर कटवा कर वापस अपने गांव लौट रही थी कि उनकी कार, डंपर से टकरा गई। घायल पति पत्नी को एंबुलेंस की मदद से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां पूजा को मृत घोषित कर दिया गया।


Discover more from Jan Bharat TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By admin

Leave a Reply

SiteLock