भरतपुर।रूपबास (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल): उपखंड क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रूपबास की नगर समीक्षा योजना बैठक का आयोजन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर मंत्री विवेक गुप्ता के नेतृत्व में हुआ।
जिसमे प्रवासी कार्यकर्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिला संघठन मंत्री बलवीर सैनी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा अब तक के किये गए सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों एवं संघठन की योजनाओं पर चर्चा की गई जिसके आधार पर संगठन आगे कार्य करेगा।
इस बैठक में नगर सह मंत्री मुरली कुशवाह, बंटी अंबेश, बृजमोहन सिकरवार,दिशांत गोयल,नारायण , गोपेश , अनुराग अन्य मौजूद रहे।
Discover more from Jan Bharat TV
Subscribe to get the latest posts sent to your email.